लखनऊ डेस्क/ यूपी की पूर्व सीएम और बीएसपी चीफ मायवाती ने बीजेपी पर हमला किया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की ‘धम्म चेतना यात्रा’ को बुरी तरह फ्लाप बताते हुए माया ने कहा कि बीजेपी ने ने दलित वोटबैंक को लुभाने के लिए प्रायोजित यात्रा निकलवाई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ द्वारा अपने कुछ लोगों को नकली भिक्षु बनाकर उनको सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि कल कानपुर में भाजपा की धम्म चेतना यात्रा के समापन समारोह में अमित शाह द्वारा मायावती पर लगाए गए आरोपों से तिलमिलाई बसपा मुखिया ने विज्ञप्ति जारी कर पलटवार किया। समापन समारोह में भिक्षुओं व दलितों को नकली करार देते हुए आरोप लगाया कि इस प्रायोजित धम्म यात्रा का मकसद केवल राजनीतिक लाभ लेना ही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भाषण से भी चुनावी लाभ लेने का प्रयास नजर आता है। इसी कारण यात्रा आरम्भ से विवादित बनी रही थी।
मायावती ने पीएम मोदी पर भी हमला किया। दशहरा पर लखनऊ में रामलीला में मोदी के शामिल होने को धर्म की आड़ में राजनीति करना बताया। उनका कहना है कि भाजपा इसके जरिये प्रदेश में अपनी खस्ता हालत को सुधार लेना चाहती है। उन्होंने वर्ष 1956 में 14 अक्टूबर को डॉ. अंबेडकर द्वारा लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकारने की घटना का भी हवाला दिया। आरोप लगाया कि अंबेडकर द्वारा धर्म परिर्वतन कर लेने के मुख्य कारण आज भी मौजूद है। खासकर नरेंद्र मोदी के शासनकाल में जातिवादी मानसिकता के दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 