नई दिल्ली डेस्क/ दिल्ली स्थित चिड़िया घर में एक युवक गुरुवार को शेर के पिंजरे में जा गिरा। शेर के सामने युवक को देखकर आस-पास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे चिड़िया घर के कर्मचारियों ने युवक को शेर के पंजों में जाने से बचाया। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। इसी तरह का एक वाकया दिल्ली के चिड़िया घर में सन 2014 में भी हुआ था। उस घटना में शेर ने युवक को मार डाला था।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने इस घटना की पुष्टि की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने आगे कहा, घटना दोपहर करीब 12 बजे घटी। युवक का नाम रेहान (21) है। रेहान बिहार का मूल निवासी है। देवेश श्रीवास्तव के मुताबिक, रेहान क्या करता है इसका पता नहीं चला है। यह भी जांच की जा रही है कि, रेहान एक हादसे के चलते गिरा या फिर यह घटना किसी शरारत का परिणाम है।
घटना के वक्त मौके पर काफी लोग थे। उसी वक्त अचानक रेहान के शेर के पिंजरे में गिर जाने से भगदड़ मच गई। शेर के पिंजड़े में युवक के गिरने की खबर फैलते ही मौके पर पुलिस और चिड़िया घर के कर्मचारी भी पहुंच गए। देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने आगे कहा, अब तक हुई छानबीन में यही पता चला है कि मौत के मुंह में जाते-जाते बचा युवक रेहान दिल्ली घूमने आया था।
संयुक्त पुलिस आयुक्त के मुताबिक, मौके पर लकड़ी की एक बल्ली टूटी पाई गयी है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि आखिर बल्ली कैसे टूटी? उन्होंने युवक रेहान के कुशल होने की पुष्टि करते हुए कहा, लकड़ी की बल्ली कैसे टूटी? क्या लकड़ी की बल्ली को जबरदस्ती दबाब देकर तोड़ा गया या फिर वह कमजोर होने के चलते टूट गई जिससे युवक रेहान शेर के करीब जा पहुंचा। इन तमाम सवालों की पड़ताल चिड़िया घर प्रशासन भी कर रहा है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 