लखनऊ डेस्क/ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करने लखनऊ पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा, विकास में प्रदेश बहुत पीछे चला गया। हम 300 ऊपर सीटें पाकर जीत दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी को सुशासन की बेहद जरूरत है। अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार यूपी में बनने पर हम इसे बीमारू राज्य की सूची से बाहर करेंगे। इस बार भाजपा का घोषणापत्र 9 भागों में बांटा गया है।
घोषणापत्र के हाईलाइट्स-
-किसानों का कर्ज माफ होगा और उनसे ब्याज नहीं लिया जाएगा।
-किसानों का फसली ऋण शत-प्रतिशत माफ होगा।
-भूमिहीन मजदूरों को 2 लाख का बीमा।
-बुंदेलखंड को विशेष प्राथमिकता।
-डेढ़ लाख पुलिस के खाली पद भरे जाएंगे।
-हर व्यक्ति की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर भरी जाएगी।
-यांत्रिक कत्लखाने तत्काल बंद होंगे।
-हर जिले में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स।
-खनन माफियाओं के लिए भी टास्क फोर्स।
-सभी विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई।
– 24 घंटे बिजली, सबको साफ पानी।
– बिना भेदभाव लैपटॉप और एक साल तक 1 जीबी डाटा फ्री।
-शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान
-नए एयरपोर्ट का निर्माण करेंगे।
-प्रदेश में मेट्रो का विस्तार।
-गरीब कल्याण कार्ड जारी कर हर गरीब की मदद।
-500 करोड़ का छात्रवृत्ति कोष।
-गरीब घर में बेटी पैदा होते ही 5 हजार की मदद।
– 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त।
– पर्यटन स्थलों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ेंगे।
– डायल 100 योजना को अपडेट करेंगे।
– वर्ग 3 व वर्ग 4 की भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त।
– 3 नई महिला बटालियन बनेंगी।
– 2019 तक हर घर में पहुंचेगी बिजली।
– नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनेंगे।
-150 करोड़ रुपये की लागत से डेयरी विकास की स्थापना की जाएगी।
-बाढ़ से बचने के लिए नदियों और बांधों की होगी डी-सिल्टिंग। नए बांधों बनेंगे।
-हर खेत को पानी देने के लिए 20 हज़ार करोड़ से बनेगा ‘मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड’।
-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हर इच्छुक व जरूरतमंद किसान को मिलेगा।
-न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की होगी व्यवस्था।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 