लखनऊ डेस्क/ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले आम बजट में भाजपा के विचार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छाप नजर आएगी। 2017-18 के बजट में उनके नाम पर कई नई योजनाओं व कार्यक्रमों के एलान की तैयारी है। प्रदेश की भाजपा सरकार यह वर्ष दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक योगी सरकार ने उपाध्याय की अंत्योदय (अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण) की विचारधारा को केंद्र में रखकर विभागों की योजनाएं तैयार करवाई हैं। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल अपने पहले बजट भाषण में उपाध्याय के नाम पर विभिन्न विभागों की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का एलान कर सकते हैं। कई मंत्री भी समय-समय पर ऐसी योजनाओं के बारे में संकेत देते रहे हैं।
बजट में समाजवादी नाम से संचालित कई योजनाएं मुख्यमंत्री नाम से नजर आएंगी तो भाजपा के संस्थापकों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से श्यामा प्रसाद अर्बन मिशन को भी पूरी तवज्जो मिलती दिखेगी। बजट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से चल रही केंद्र की अटल पेंशन योजना को प्रदेश में बड़े पैमाने पर लागू करने का एलान हो सकता है।योगी सरकार 2017-18 के आम बजट में अखिलेश सरकार से विरासत में मिली खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की कहानी तो बताएगी ही। इस विपरीत परिस्थिति में भी वह किसानों की कर्जमाफी का वादा निभाने के लिए 36 हजार करोड़ रुपये बजट के बंदोबस्त का एलान भी करेगी।
इसके अलावा गोरखपुर, आगरा व वाराणसी में मेट्रो ट्रेन के साथ सड़क, बिजली व एक्सप्रेस-वे जैसी योजनाओं के लिए भी रकम का एलान कर वह विकास को भरपूर रफ्तार देने के अपने वादे को आगे बढ़ाती नजर आ सकती है। रोड प्रोजेक्ट में केंद्र से मिली मदद ने योगी सरकार की चिंता दूर कर दी है। बजट में यह भी बताया जा सकता है कि इन्हीं परिस्थितियों में सरकार ने न सिर्फ विधवाओं व दिव्यांगों की पेंशन की रकम बढ़ाई है बल्कि शिक्षामित्रों का मानदेय भी बढ़ाकर सम्मानजनक कर दिया है।
केंद्र सरकार की ‘स्वदेश दर्शन’ योजना के तहत अयोध्या, मथुरा व वाराणसी तथा ‘प्रासाद’ योजना से अयोध्या, मथुरा व वाराणसी को जोड़कर कई नए कार्य कराने का एलान हो सकता है। वाराणसी में सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की घोषणा भी संभव है।
दीनदयाल के नाम से घोषित हो सकती हैं योजनाएं
पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि समृद्धि योजना
दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना
दीनदयाल उपाध्याय शहरी आजीविका मिशन
दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना
दीनदयाल उपाध्याय हथकरघा प्रोत्साहन योजना
सभी राज्य विश्वविद्यालयों में दीनदयाल उपाध्याय शोध केंद्र
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना
नगर निकायों के दक्ष व्यक्तियों के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार
रोडवेज के उत्कृष्ट ड्राइवरों के लिए एक लाख रुपये की पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार योजना

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 