नई दिल्ली डेस्क/ समझा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने पर कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन की मीडिया कवरेज को लेकर ‘अप्रसन्नता’ व्यक्त करते हुए कहा कि हिजबुल आतंकी को ‘नायक’ के रूप में पेश किया जा रहा है । बैठक से जुड़े सू़त्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह बात जम्मू कश्मीर में वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उत्पन्न स्थिति पर आज सुबह बुलाई गई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कही । बैठक में शीर्ष केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों ने हिस्सा लिया और इसमें प्रधानमंत्री को वानी के मुठभेड़ में मारे जाने और इसके बाद विरोध प्रदर्शन और एक पुलिसकर्मी के डूबने की घटना की जानकारी दी गई ।
सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि मोदी ने कश्मीर की स्थिति पर मीडिया कवरेज को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक आतंकवादी आतंकी गतिविधियों में शामिल था और देश को तोड़ने के लिए काम कर रहा था और उसे नायक की तरह पेश किया गया जिससे उसके समर्थकों को उन्माद फैलाने का अवसर मिला । प्रधानमंत्री ने वानी के खिलाफ दर्ज दर्जनों मामलों का जिक्र किया जिनमें से अधिकार गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत गंभीर प्रकृति के थे ।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारियां हासिल करते रहे। उनकी चिंता का सबसे बड़ा सबूत यह है कि वापस आने के कुछ घंटों के अंदर ही उन्होंने यह समीक्षा बैठक बुलायी और विस्तार से चीजें जानीं।’ पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जब पुलिसकर्मियों ने क्रालपोरा थाने पर पथराव कर रही भीड़ पर गोलियां चलायी तब एक व्यक्ति की जान चली गयी। इस घटना से निबटने के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया जिसने बाद में दम तोड़ दिया।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 