इम्फाल डेस्क/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में एक जनसभा को संबोधित किया | 60 सदस्यों की मणिपुर विधानसभा के लिए चार और आठ मार्च को चुनाव होने हैं| इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है| गौरतलब है कि मणिपुर में पिछले 15 सालों से कांग्रेस है| पिछले छह महीने में कांग्रेस के कई वरिष्ठ सदस्य जिनमें मंत्री भी शामिल हैं, वे पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं| हालांकि बीजेपी इस बार मणिपुर में अपने प्रमुख गठबंधन सहयोगी एनपीपी, एनपीएफ और लोक जनशक्ति पार्टी के बगैर चुनाव लड़ रही है| ये सभी पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ रही हैं|
पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि ‘मुझे दिल्ली में ढाई साल हुए हैं लेकिन यहां मुख्यमंत्री 15 साल से बैठा है, कोई काम नहीं हुआ है| कोई विकास का काम नहीं हुआ| 15 सालों से मणिपुर लगातार नीचे गया. दिल्ली में भी उनकी सरकार थी, उसके बाद भी मणिपुर को बर्बाद कर दिया गया|’
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर के किसानों का नुकसान कांग्रेस ने किया| अब कांग्रेस को यहां पर एक दिन भी रहने का अधिकार नहीं है| अब इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से साफ करना है| दिल्ली में पहली बार बीजेपी की मजबूत सरकार बनी है. इस सरकार ने सबसे पहले पूर्व भारत के विकास की बात कही| जब तक उत्तर पूर्व में विकास नहीं होगा हिंदुस्तान का विकास अधूरा रहेगा| प्राकृतिक संपदा है, लोग सामर्थ्यवान है| कानून को मानने वाले लोग है| अगर सरकार दो कदम चलती है लोग 10 कदम दौड़ने को तैयार रहते हैं| पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पुरानी सरकार ने राजनीति का खेल का मैदान बना दिया | एक जनजाति को दूसरे से लड़ाना यह काम कांग्रेस ने किया| चुनाव आने पर यह काम किया जाता है, विकास की बात नहीं होती| इससे मणिपुर बरबाद हुआ है| पीएम मोदी ने वादा किया कि ‘एक बार बीजेपी को सेवा करने का अवसर दीजिए | हमें पांच साल दीजिए, उन्हें 15 साल दिए हैं| जो काम 15 साल में नहीं हुए वह काम बीजेपी की सरकार 15 महीने में करके दिखाएगी|’

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 