पटना डेस्क/ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बदले सुर के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि मांझी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए, यदि नहीं मिलती तो समझ लेना चाहिए कि एनडीए में अब उनकी पूछ नहीं है।
इससे पहले मांझी ने कहा था कि नीतीश मेरे राजनीतिक जन्मदाता हैं। राजनीति में उन्हें मंत्री से मुख्यमंत्री बनाने वाले नीतीश जी ही हैं। मांझी ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। कुछ भी हो सकता है, जब लालू-नीतीश एक हो सकते हैं तो मेरा तो दोनों के साथ वैसा कोई मतभेद भी नहीं रहा है।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार 1 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पटना में ‘दावत-ए-इफ्तार’ का आयोजन किया था। इस इफ्तार पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए थे। इस मौके पर नीतीश कुमार और मांझी साथ-साथ दिखे और काफी देर तक बात करते रहे। जीतनराम मांझी ने यहां भी नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की थी।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित होने के बाद जीतनराम मांझी ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। और बीजेपी के सहयोगी बनकर मांझी ने जहानाबाद के मखदूमपुर और गया के इमामगंज से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 