यूपी डेस्क/ यूपी में शिक्षा का बजट घटाए जाने संबंधी खबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने भी पलटकर जवाब दिया है। सरकार ने शिक्षा के बजट के तुलनात्मक आंकड़े जारी किए है जिसमें बताया गया है कि पिछले साल की अपेक्षा शिक्षा के बजट में 25 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी की गई है।
योगी सरकार ने 11 जुलाई को अपना बजट पेश किया था। एक अंग्रेजी अखबार ने इसको लेकर एक खबर छापी थी जिसमें कहा गया था कि प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के बजट में भारी कटौती की गई है। इस खबर को टैग करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कटाक्ष करते हुए इसे ‘महान’ कदम बताया था। राहुल ने आगे कहा था, ‘अगली बार आप सभी अस्पतालों को बंद कर कुछ और अधिक धन बचा सकते हैं।’
प्रदेश सरकार ने रविवार को आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट में बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए 62,185.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह वर्ष 2016-17 के शिक्षा बजट 49,607.93 करोड़ रुपये के सापेक्ष 25.4 प्रतिशत अधिक है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 