लखनऊ डेस्क/ यूपी में बुधवार को सातवें और अंतिम दौर की वोटिंग में वाराणसी समेत 7 जिलों की 40 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया | वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में भी वोट डाले गए | नक्सल प्रभावित दुद्धी, रॉबर्ट्सगंज और चकिया सीट पर वोटिंग शाम 4 बजे तक ही था | इस दौर में करीब एक करोड़ 41 लाख वोटर 535 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला करेंगे.चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे| शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 57.7 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी| कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि बनारस में 51.15 प्रतिशत, चंदौली में 51 प्रतिशत, जौनपुर में 22.23 प्रतिशत, गाजीपुर में 50.86 प्रतिशत, सोनभद्र में 53.25 प्रतिशत, मिर्जापुर में 51.40 प्रतिशत और भदोही में 52.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी़ वेंकटेश ने बताया कि इस अंतिम चरण के मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिला प्रत्याशियों की तादाद 51 है। सबसे अधिक 24 प्रत्याशी वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं और सबसे कम छह प्रत्याशी जौनपुर की केराकत सुरक्षित विधानसभा सीट पर हैं।
इसी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है | नक्सल प्रभावित जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के अलावा वाराणसी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली सीटों पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी| सातों जिलों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. कुल 1.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें 64.76 लाख महिलाएं हैं| कुल 14, 458 मतदान बूथ बनाए गए. भाजपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि चार-चार सीटें इसने अपने सहयोगी ‘अपना दल’ और ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ को दी हैं| बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. सपा 31 सीटों पर है तो उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस शेष नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं|

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 