Election Live/ चुनावी रणभेरी बजते ही न्यूज़ चैनलो का ओपिनियन गेम (पोल) भी शुरू हो गया | सबसे बड़े सूबे यू0 पी0 में तो अभी बी0 जे0 पी0 का सी0 एम0 कंडिडेट भी तय नहीं | नोट बंदी में भी तरह-तरह की दलीलें चल रही है | पर उसे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली पार्टी भी तय कर दिया गया | दो से तीन सप्ताह के बीच कुछ हज़ार लोगो से हुई बात के बाद 403 विधायकों के भविष्य का फैसला भी हो गया | हर किसी के गले ये बात नहीं उतर रही | सपा व् बसपा को छोड़ दें तो अभी प्रदेश के मतदाताओं को यह तक नहीं पता की मुख्यमंत्री के चेहरे लायक लोगों में कौन उन्हें लुभा पा रहा है | कांग्रेस ने भी शीला दिक्षित को ज़रूर अभी अपने मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किया है किन्तु ये पार्टी भी अब तक गठबंधन के भंवर जाल में उलझी हुई है |
यह तो हुई मुख्यमंत्री के चेहरे की बात | अब तक तो किसी भी प्रमुख रजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशियों की सूची तक नहीं जारी की | किस पार्टी का कौन सा प्रत्याशी कैसी छवि वाला है, भी लोग नहीं जानते | तो ऐसी दशा में चुनावी सर्वेक्षण कितने असर वाले होंगे इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है | जबकि पिछले चुनावों के कई सर्वे, परिणाम आने पर पूरी तरह बेमानी साबित हो चुके हैं |
वर्ष 2012 के चुनाव को ही ले लें तो कोई भी चैनल यह नहीं जानता था कि समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाएगी | यही हाल बिहार में नितीश कुमार व् दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सरकार बनने के वक़्त भी हुआ | टी वी के बहुतेरे दर्शक तो बुधवार शाम यह जानकर ही हैरान रह गए कि चुनाव तिथियां घोषित होने वाले दिन ही कुछ न्यूज़ चैनल ओपिनियन पोल बताने लगे | इस पर भी जानता के बीच इसके कारणों को लेकर कयास लगाए जाते रहे | बहुतेरों ने कहा कम से कम मुख्यमंत्रियों के चेहरे व् दलों के प्रत्याशियों के नाम सामने आने तक सब्र रखना चाहिए था | लेकिन टी आर पी की रेस में कोई दूसरा चैनल बाज़ी न मार लें जाये इसके चक्कर में कम से कम जन भावनाओं का आदर तो करना ही चाहिए |
यदि ऐसा ही चलता रहा तो पार्टियों कि बात तो छोड़िये टी वी देखने वालों या अखबार पढ़ने वालों का भरोसा ही ओपिनियन पोल से टूट जायेगा | अब ज़रूरत हैं जनता का भरोसा जीतने का तो उम्मीदवारों के ऐलान के लगभग सप्ताह भर बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्णायक इलाकों का सर्वे ज़रूरी हो जाता हैं | किसी दल विशेष से बंधे व्यक्ति कि जगह निष्पक्ष मतदाता व् खासकर युवा वर्ग कि राय ही कोई सार्थक व् गोपनीय पोल बता पायेगी |
सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 