मुंबई डेस्क/ भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2023 का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि टूर्नामेंट का आगाज इसी मैदान पर पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा ।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को यहां भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले एक दिवसीय विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की । पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में खेला जायेगा । दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा।
फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा । सभी तीन नॉकआउट मैच दिन रात के होंगे । मेजबान भारत अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को पांच बार की विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा । विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी जिनमें से आठ क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी ।
पाकिस्तान का सामना आस्ट्रेलिया से 20 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा जबकि अगले दिन इंग्लैंड की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से मुंबई में होगी । भारत और न्यूजीलैंड का सामना 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होगा ।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 