लखनऊ डेस्क/ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खान से सीतापुर जेल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा आजम खान के लिए संघर्ष करते नहीं दिख रही है, यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के बीच यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली।
इस दौरान उन्होंने आजम के मामले को लेकर सपा को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह (नेता जी) की अगुवाई में लोकसभा में आजम का मामला उठाना चाहिए। लोकसभा और राज्यसभा में सपा के कई सदस्य हैं। अगर सुनवाई न होती तो धरने पर बैठ जाते, प्रधानमंत्री नेता जी की बात जरूर सुनते। क्योंकि वह नेता जी का सम्मान बहुत करते हैं। लेकिन उनकी मदद नहीं हो पायी है।
उन्होंने कहा कि आजम खान के मुकदमे बहुत छोटे-छोटे हैं। इस पर ध्यान देना चाहिए था। यह बात सपा को याद रखना चाहिए। सीनियर नेता होते हुए भी उनकी मदद नहीं हो पा रही है। मैं आजम खान के साथ हूं। उन्होंने कहा उचित समय आने पर राजनैतिक निर्णय लिया जाएगा। अभी कहना जल्दबाजी है। आजम के लिए सपा को संघर्ष और आन्दोलन करना चाहिए था। लेकिन नहीं हुआ यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।
हाल ही में आजम खां के समर्थकों द्वारा सपा से मुखर होने के बाद इस मुलाकात के पीछे भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। करीब 2 साल से सपा नेता आजम खां सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्लाह आजम भी बंद थे। दोनों अब जमानत पर हैं | दो दिन पहले आजम खां के घर पर उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से रालोद के जयंत चौधरी ने मुलाकात की थी। ज्ञात हो कि शिवपाल सिंह यादव के साथ ही आजम खां इन दिनों अखिलेश यादव से नाराज हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 