लखनऊ डेस्क/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां एक ओर शपथ ग्रहण की तैयारियों में जी जान से जुटी है तो वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने छुट्टा जानवारों को लेकर सरकार पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने एक क्लिप भी साझा की है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर एक क्लिप को साझा किया, जिसमें बताया गया है कि इस महीने सांडों के हमले से दो लोगों की जान जा चुकी है। अखिलेश यादव ने जिस न्यूज क्लिप को साझा किया है, उसमें दावा किया गया है, उत्तर प्रदेश में 11 लाख से अधिक छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। मार्च महीने में सांड हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सांडों के सड़क पर लड़ते हुए तस्वीर भी हैं।
बीते दिनों अखिलेश यादव कहीं से लौट रहे थे, अचानक उनकी गाड़ी के सामने साड़ आ गया तो इसे लेकर उन्होंने तंज किया और कहा कि सफर में सांड़ तो मिलेंगे जो चल सको तो चलो। बड़ा कठिन है यूपी में सफर जो चल सको तो चलो। फिर संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से लौट रहे रात में उन्हें छुट्टा पशु पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मिल गया तो उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलिएगा संभलकर। कहीं चारपहियों का सामना चौपायों से न हो जाए।
उत्तर प्रदेश में छुट्टा जानवरों की समस्या है। इसे लेकर किसान परेशान है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद चुनावी रैली में चिंता व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा भी था कि दोबारा सरकार बनने पर इस समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 10 मार्च के बाद सरकार बनने और आचार संहिता के हटते हुए इस परेशानी को दूर किया जाएगा। ज्ञात हो कि भाजपा गठबंधन को चुनाव में 273 सीटों पर जीत हासिल हुई तो सपा गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 