आजमगढ़ डेस्क/ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मस्जिद पर चल रहे विवाद पर कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिससे कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता का ध्यान न जाए।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को भारतीय जनता पार्टी का प्रोपोगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर इस तरह के घटनाक्रम जानबूझकर करती है। इस तरह के घटनाक्रमों में या तो भारतीय जनता पार्टी खुद बेहद सक्रिय भूमिका में रहती है या तो भाजपा के अ²श्य मित्र होते हैं। विकास की झूठी बात करने वाली भाजपा की जमीनी हकीकत सामने आने लगी है।
कहा कि पेट्रोल-डीजल, खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई दर आजादी के बाद सबसे ज्यादा है। भाजपा की केंद्र सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है ऐसे में जानबूझकर इन मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इन मुद्दों का पूरा एक कैलेंडर जो कि चुनाव आने तक लगातार उठाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियां बेची जा रही हैं। जब भी मंदिर-मस्जिद मुद्दों पर चर्चा होती है हमें नहीं पता होता है कि देश की कौन सी संपत्ति बेची जा रही है। भाजपा ने वन नेशन, वन राशन का नारा दिया था पर लगता है कि वो एक राष्ट्र एक व्यापारी के नारे पर अमल कर रहे हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कहा कि वाराणसी का ज्ञानवापी मस्जिद का मामला हो या फिर धर्म के जुड़े अन्य प्रकरण, भाजपा जनता का ध्यान भटकाने में लगी रहती है। भाजपा तो कभी-कभी परदे के पीछे से भी काफी सक्रिय हो जाती है। किसी भी राज्य में चुनाव तक भाजपा कई तरह के ऐसे मामलों के कैलेंडर तैयार रखती है। भाजपा के पास समाज में नफरत के बीज बोने वाला कार्यक्रम हमेशा से ही तैयार रहता है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 