अयोध्या डेस्क/ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। मुख्यमंत्री आज यहां राम मंदिर के गर्भगृह के लिए शिलापूजन के अवसर पर बोल रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्षपूर्ण साधना की आज सिद्धि में बदलती हुई दिखाई दे रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण जिस द्रुतगति से आगे बढ़ा है, मंदिर के गर्भगृह के शिलापूजन का कार्यक्रम उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर तो होगा ही, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए संबल बनेगा।
उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है। आक्रांताओं ने भारत के सपनों को चकनाचूर करते हुए कुत्सित मंशा के साथ अपने नापाक इरादों के माध्यम से आस्था पर प्रहार किया था, लेकिन अंतत: भारत की विजय हुई। सत्यमेव जयते की सार्थकता एक बार फिर से सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के भव्य निर्माण में पूज्य संतों और अशोक सिंघल का संघर्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व लाखों कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ आज साकार रूप लेता दिखाई दे रहा है।
योगी ने कहा कि यदि हम धर्म और सत्य के मार्ग का अनुसरण करेंगे तो विजयी होने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। आज जो भी श्रद्धालु या पर्यटक अयोध्या धाम आता है, वह मंदिर के भव्य स्वरूप का निर्माण होते देखकर धन्य अनुभव करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखी थी तब भी मैंने कहा था कि 500 वर्षों के दौर में हमलोगों की पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो हम मंदिर का निर्माण होते देख रही है। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर निर्माण के संघर्ष में बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष पूरा हो चुका है, अब निर्माण में जुड़ना है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 