लखनऊ डेस्क/ शब-ए-बरात, जुमा (शुक्रवार) और एक ही दिन पड़ने वाली होली को देखते हुए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के सुन्नी मौलवी मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली ने मुसलमानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। मुसलमानों से दिन में सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए, उन्हें सलाह दी है कि अपने पड़ोस की मस्जिदों में ही जुमे की नमाज अदा करें।
उन्होंने मुसलमानों से शब-ए-बारात की रस्म के तहत शाम 5 बजे के बाद ही कब्रिस्तानों में जाने का आग्रह किया। मौलवी ने कहा कि चार साल पहले, इसी तरह की स्थिति तब हुई थी जब होली और शब-ए-बारात एक ही दिनथी। हमने उस दिन भी शांति और सद्भाव बनाए रखा था और सभी धर्मों और भावनाओं का सम्मान करते हुए इस साल भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
एडवाइजरी में मस्जिदों से जुमा (शुक्रवार) की नमाज का समय उन जगहों पर आधे घंटे पीछे करने को कहा गया है जहां नमाज का समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच है। मौलाना खालिद राशिद ने कहा कि लोग शब-ए-बारात पर अपने पूर्वजों की कब्रों पर अपनी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने जाते हैं। उन्हें इस साल शाम 5 बजे के बाद ही ऐसा करना चाहिए क्योंकि पूरे दिन होली मनाई जाएगी। जुमा मस्जिद ईदगाह में नमाज दोपहर 12.45 बजे के बजाय, 2 बजे होगी।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 