हरदोई डेस्क/ हरदोई में ड्यूटी के दौरान फिल्मी गाना पर नाचने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक महिला और दो पुरुष हैं। तीनों ने वर्दी पहनकर फिल्मी गाना गाते हुए वीडियो बनाया और फिर उसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया।बताया जा रहा है कि तीनों हरदोई के कोतवाली थाने में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थे।
कांस्टेबल वसुधा मिश्रा, योगेश कुमार और धर्मेश मिश्रा सड़क पर वर्दी में तू मेरा हीरो है गाने पर डांस कर रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद जांच शुरू की गई, तब पता चला कि वीडियो फरवरी का है।
उन्होंने कहा, ड्यूटी के दौरान वर्दी में पुलिसकर्मियों के लिए वीडियो शूट करना और उन्हें पोस्ट करने की अनुमति नहीं है।जांच में पाया गया कि मिश्रा ने पहले भी ड्यूटी के दौरान इस तरह के वीडियो शूट किए थे। एक में वह ऑफिस में ड्यूटी के दौरान अपनी डेस्क पर डांस करती नजर आई। एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी ने कहा कि देश भर में पुलिस की वर्दी में रील बनाने का चलन बढ़ रहा है। द्विवेदी ने कहा, हमने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है और अन्य पुलिसकमियों को वर्दी में ऐसे वीडियो बनाने के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 