लखनऊ डेस्क/ लखनऊ के चिनहट इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक लोकप्रिय चॉकलेट ब्रांड के लगभग 150 कार्टन एक गोदाम से चोरी कर लिए। जिनकी कीमत 17 लाख रुपए है। जानकारी के मुताबिक, गोदाम व्यवसायी राजेंद्र सिंह सिद्धू का है, जो शहर में एक मल्टीनेशनल चॉकलेट ब्रांड का डिस्ट्रीब्यूटर है। सिद्धू ने पुलिस को बताया कि 17 लाख रुपये की चॉकलेट वाले कम से कम 150 कार्टन और बिस्कुट के कुछ डिब्बे चोरी हो गए।
पुलिस में दर्ज एफआईआर में सिद्धू ने कहा कि वह हाल ही में चिनहट में अपने पुराने घर से गोमती नगर के विभूति खंड के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि वह पुराने घर का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर चॉकलेट बांटने के लिए कर रहे थे। मंगलवार को उनके पास चिनहट में एक पड़ोसी का फोन आया, जिसने उन्हें सूचित किया कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ है।
जब वह घर पहुंचे तो देखा कि पूरा गोदाम खाली था। चोर अपने साथ सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी ले गए। सिद्धू ने पुलिस को बताया, एक अन्य पड़ोसी ने मुझे बताया कि उसने रात में एक पिकअप ट्रक की आवाज सुनी और सोचा कि मैं कुछ सामान लेने आया हूं। ऐसा लगता है कि इस ट्रक का इस्तेमाल बदमाशों ने चोरी का माल लाने के लिए किया होगा।
उन्होंने कहा कि स्टॉक कुछ दिन पहले आया था और शहर में डिस्ट्रीब्यूट किया जाना था। पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सैयद अब्बास अली ने कहा कि इलाके के अन्य हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी यहाँ पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी
ताजा खबरों के लिए tvindialive.in को फॉलो करें फेसबुक, और हमारे को सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 