लखनऊ डेस्क/ यूपी सरकार ने मंगलवार को राज्य में बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है।
विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी. को हटाया गया था। बिना किसी ठोस शिकायत के हटाए गए विशाख जी. को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया था। सरकार ने उन्हें पुन: कानपुर नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को जिलाधिकारी बलिया, बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को डीएम अलीगढ़, जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी बस्ती, प्रतीक्षारत चांदनी सिंह को जिलाधिकारी जालौन, झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी इटावा, प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को जिलाधिकारी फिरोजाबाद नियुक्त किया है।
गोरखपुर के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव एवं स्कूल शिक्षा महानिदेशक तैनात किया गया है। उनके पास कुंभ मेला अधिकारी प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह को महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में सचिव नियुक्त किया है।
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को सचिव पद पर पदोन्नति के बाद अवनस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का सचिव और इनवेस्ट यूपी का सीईओ तैनात किया है। इटावा की जिलाधिकारी श्रुति सिंह को पदोन्नति के बाद महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर तैनात किया है।
कानपुर नगर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को पदोन्नति के बाद निदेशक स्थानीय निकाय विभाग के पद पर तैनात किया है। बरेली के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को पदोन्नति के बाद प्रमुख सचिव रेशम विभाग तैनात किया है। स्थानीय निकाय निदेशक शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त कानपुर के पद पर तैनात किया है। अलीगढ़ की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को पदोन्नति के बाद बरेली मंडल का मंडल आयुक्त नियुक्त किया है।
जौनपुर के सीडीओ अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर तैनात किया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वितीय को डीएम के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। महराजगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीलम साई तेजा को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया है।
जारी सूची इस प्रकार है
- कृष्णा करुणेश – जिलाधिकारी गोरखपुर
- विजय किरण आनंद – प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार
- अनामिका सिंह – सचिव
- सूर्यपाल गंगवार – जिलाधिकारी लखनऊ
- अभिषेक प्रकाश – सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
- विशाख जी. – जिलाधिकारी कानपुर
- भवानी सिंह – एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
- अनुपम शुक्ला – विशेष सचिव ऊर्जा
- सीलम साईं – सीडीओ जौनपुर
- सेल्वा कुमारी जे – आयुक्त बरेली
- सौम्या अग्रवाल – जिलाधिकारी, बलिया
- इंद्र विक्रम सिंह – जिलाधिकारी, अलीगढ़
- प्रियंका निरंजन – जिलाधिकारी, बस्ती
- चांदनी सिंह – जिलाधिकार जालौन
- अवनीश कुमार राय – जिलाधिकारी, इटावा
- श्रुति सिंह – सचिव, चिकित्सा
- रवि रंजन – जिलाधिकारी , फिरोजाबाद
- नेहा शर्मा – निदेशक, स्थानीय निकाय
- शकुंतला गौतम – श्रम आयुक्त, कानपुर
- आर रमेश कुमार – प्रमुख सचिव, रेशम
- राकेश कुमार सिंह द्वितीय – उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 