मैनपुरी डेस्क/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पर पलटवार किया और कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा, जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी वो पेंडुलम सिखा रहे हैं। अखिलेश यादव मंगलवार को मैनपुरी में एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि फुटबॉल खेलो, बताओ मुख्यमंत्री फुटबाल खेल पाएंगे क्या। खेलना हो तो खेल लें समाजवादियों से। मुख्यमंत्री को सिर्फ नफरत और झगड़े का खेल खेलना आता है। कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा, जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी वो पेंडुलम सिखा रहे हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव पर तंज करते हए कहा था कि “उनकी स्थिति एक पेंडुलम जैसी है। बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था। कुर्सी तक नहीं मिली, उसके हैंडल में बैठना पड़ा था। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है।”
अखिलेश ने कहा कि सीबीआई और ईडी की बात करते हैं तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जांच कब कराएंगे? जहां चुनाव होगा, वहीं जांच होगी। मैनपुरी के लोगों ने कई बार नेताजी को चुनकर भेजा है। चाहे वो किसी भी दल में रहे हों, लोगों ने उनके नाम पर वोट दिया है। यहां जितना विकास, सड़कें, अस्पताल दिख रहे हैं, ये सब नेताजी के प्रयास से ही हुआ है। यहां बारिश में बिजली के तार टूटकर गिर जाते थे, सपा सरकार में उन तारों को अंडरग्राउंड करवाया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। भाजपा अटल जी के नाम को लेकर हमेशा वोट मांगती है। उनके नाम पर बनी यूनिवर्सिटी, उनकी प्रतिमा, उनके नाम का स्टेडियम सपा सरकार द्वारा बनाए गई संस्थाओं में ही है।
अखिलेश ने कहा कि अगर सपा लोहिया इंस्टीट्यूट, लोकभवन और इतना बड़ा स्टेडियम नहीं बनाती तो भाजपा अटल जी के नाम पर क्या करती। आज अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। धान खरीद का इंतजाम नहीं हैं। सवाल जाति-धर्म का नहीं, खुशहाली और तरक्की का है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 