40वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप और 26वीं राष्ट्रीय पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप
मेजबान उत्तर प्रदेश को आकर्ष वर्मा ने दिलाया स्वर्ण पदक
TIL Desk Lucknow/ आसाम के खिलाड़ियों ने 40वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप और 26वीं राष्ट्रीय पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन के साथ 6 स्वर्ण पदक जीतते हुए अपनी बढ़त बना ली। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में ताइक्वांडो अकादमी ऑफ इंडिया द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित इस चैंपियनशिप में आज आकर्ष वर्मा ने पी वी बालक के 23 किग्रा से अधिक भार वर्ग में उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया।
मेजबान खिलाड़ियो ने आज एक स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इसमें प्राख्या यादव, नव्या सिंह, वैशाली कश्यप ने रजत जबकि जान्हवी वर्मा, जैना फहीमा ने कांस्य पदक जीते। आज पश्चिम बंगाल को दो और मध्य प्रदेश को एक स्वर्ण पदक मिले।
इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना व विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके व दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना ने अपने आर्शीवचन में कहा कि ताइक्वांडो न सिर्फ खेल है बल्कि ये जीवन रक्षा की एक कला भी है, जिसके द्वारा हम अपनी और अपनो की विषम परिस्थितियों में रक्षा कर सकते है। आज के परिवेश में प्रत्येक व्यक्ति को विशेषकर लड़कियों को इस आत्मरक्षा की कला को अवश्य सीखना चाहिए। वर्तमान प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को बहुत बढ़ावा दे रही है।
विशिष्ट अतिथि संदीप बंसल ने भी ताइक्वांडो खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि ये हम सबके लिए गौरव की बात है कि भारत में इस खेल की शुरुआत हमारे लखनऊ में ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर जगत्यानी के द्वारा की गई। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए भारत में ताइक्वांडो खेल के संस्थापक ग्रैंड मास्टर डा. जिम्मी आर जगत्यानी (चेयरमैन ताइक्वांडो अकादमी ऑफ इंडिया) ने विश्वास जताया कि इस चैंपियनशिप में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगे।
आयोजन सचिव पीटर जगत्यानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 700 खिलाड़ी भाग ले रहे है।इस अवसर पर मास्टर महेंद्र मोहन जयसवाल, एम. सुंदरम, अशोक भार्गव, कोमल जगत्यानी, मनोज वर्मा, राजेश कुमार सिंह, किरण कश्यप, मनोज शर्मा, गौरव, मदनलाल, रवि त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
परिणाम जूनियर बालिका क्योरगी (अंडर-59 किग्रा):-
स्वर्ण : बृष्टि हैंडिक (आसाम), रजत : प्राख्या यादव (उत्तर प्रदेश)
जूनियर बालिका क्योरगी (अंडर-42 किग्रा):-
स्वर्ण : श्यामोलिना बोरा (आसाम), रजत : साक्षी (हरियाणा), कांस्य : प्रीतिशा (गुजरात) व जान्हवी वर्मा (उत्तर प्रदेश)
जूनियर बालिका क्योरगी (अंडर-49 किग्रा):-
स्वर्ण : पुष्पांजलि (आसाम), रजत : वर्षा रानी (झारखंड), कांस्य : मुनीजा (जम्मू कश्मीर) व श्रेया गौड़ (मध्य प्रदेश)
सब जूनियर बालिका क्योरगी (अंडर-26 किग्रा):-
स्वर्ण : एचएस गोगोई (आसाम), रजत : श्रेया (पंजाब), कांस्य : पी आर कशिश (ओडिशा) व जैना फहीमा (उत्तर प्रदेश)
सब जूनियर बालिका क्योरगी (अंडर-20 किग्रा):-
स्वर्ण : आशी कलिता (आसाम), रजत : अभिप्सा (पश्चिम बंगाल), कांस्य : प्रथा (पश्चिम बंगाल) व आराध्या गुप्ता (ताइक्वांडो अकादमी ऑफ इंडिया)
पीवी बालक (23 किग्रा से अधिक):-
स्वर्ण : आकर्ष वर्मा (उत्तर प्रदेश), रजत : स्नेहदिल सिंह मान (चंडीगढ़)
कैडेट बालिका (59 किग्रा से अधिक):-
स्वर्ण : स्निग्धा चक्रवती (पश्चिम बंगाल), रजत : नव्या सिंह (उत्तर प्रदेश), कांस्य : श्रेया रंजन (झारखंड) व दर्शना कोदवानी (गुजरात)
कैडेट बालिका (41 किग्रा से कम):-
स्वर्ण : हुनमोनी छेत्री (आसाम), रजत : वैशाली कश्यप (उत्तर प्रदेश), कांस्य : आकांक्षा मुखर्जी (पश्चिम बंगाल)
कैडेट बालिका क्योरगी (29 किग्रा से कम):-
स्वर्ण : नमिता पाल (मध्य प्रदेश), रजत : जिया (पश्चिम बंगाल)
सब जूनियर बालिका (47 किग्रा से कम):-
स्वर्ण : सिंधौरा सिंह (पश्चिम बंगाल), रजत : मुनमुई गोगोई (आसाम)
कैडेट बालक (33 किग्रा से कम):-
स्वर्ण : बी.श्रवण (कर्नाटक), रजत : सुमेर दास (आसाम), कांस्य : असद बेग (मध्य प्रदेश) व मयंक (ताइक्वांडो अकादमी ऑफ इंडिया)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 