नई दिल्ली डेस्क/ दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को भयावह बनाने का आरोप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाते हुए भाजपा ने उनकी तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए भाजपा ने दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर केजरीवाल की तुलना हिटलर से करने वाले पोस्टरों को लगाकर दिल्ली के सीएम पर सीधा निशाना साधा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हिटलर के बाद विश्व का दूसरा शासक बताया गया है जिसने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया है।
केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए इस पोस्टर को भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, केजरीवाल दूसरे शासक हैं, जिन्होंने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया। हिटलर पहला था.. हम जिस समय में रह रहे हैं यह उस समय की एक गंभीर याद दिलाता है।
मालवीय ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए आगे लिखा कि इस प्रलय के लिए हिटलर को जिम्मेदार मानते हुए फटकार लगाई गई थी लेकिन अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक प्रेस कांफ्रेंस कर इससे बरी हो जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए केजरीवाल को जवाबदेह बनाने की जरूरत है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 