लखनऊ डेस्क/ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या भाजपा सरकार के आने के बाद ही विकराल हुई है, परन्तु उसकी ओर कोई ध्यान नहीं है। आवारा पशु चलते-फिरते काल बन चुके हैं। सरकारी संवेदनहीनता के चलते रोजाना लोगों की जानें जा रही हैं।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि अन्ना पशुओं के चलते किसानों की फसलें रौंदी और बर्बाद होती जा रही है। रात-रात भर खेतों में रखवाली करने वाले किसान की तकलीफो पर कोई सुनवाई नहीं है। कितने किसान तो पिछले दिनों भीषण ठंड में जान गंवा बैठे। अभी शाहजहांपुर में एक युवक की सांड के हमले से मौत हो गई। जनपद के जलालाबाद में शादी से लौट रहे बाइक सवार सड़क पर बैठे छुट्टा जानवरों के झुण्ड से टकरा गया। इसी बीच एक सांड ने हमला कर दिया। इस जनपद में 2018 से जनवरी तक आधे दर्जन से ज्यादा मौतें सांड के हमले से हो चुकी हैं।
अखिलेश बोले कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं के कारण रास्ते से गुजरने वालों, वाहन सवारों की जान खतरे में रहती है। रात में किसान खुद रखवाली न करे तो आवारा पशु उसकी फसल चर जाते हैं। आवारा घूमते सांड किसी पर हमला कर देते हैं। बहुत से लोग घायल हुए और बड़ी तादाद में मौते भी हो गई हैं। भाजपा सरकार इससे पूरी तरह बेपरवाह है। चिंता और क्षोभ की बात तो यह है कि सत्ता में बैठे लोग किसानों और आम जनता की तकलीफों के प्रति पूरी तरह आंख मूंदकर बैठ गए हैं। अधिकारी अब उनकी सुनते नहीं। इसीलिए आवारा पशुओं की समस्या जस की तस बनी हुई है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 