अयोध्या डेस्क/ चुनाव का महत्व जाहिर तौर पर शादी से ज्यादा है। अयोध्या में एक समाजवादी कॉरपोरेटर ने इसे साबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश में नगरपालिका चुनावों की घोषणा के साथ ही पार्षद महेंद्र शुक्ला ने समय से पहले ही शादी कर ली, क्योंकि उनका वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित कर दिया गया।
हाल ही में हुए परिसीमन के बाद उनके वार्ड को अब लक्ष्मणघाट वार्ड में शामिल कर लिया गया है। एक दिसंबर को आरक्षित वाडरें की सूची जारी हुई और उसके एक दिन बाद शुक्ला परिणय सूत्र में बंध गए।
उन्होंने कहा, “मेरी पहले से ही सगाई हो चुकी थी, हम अगले साल जनवरी में शादी करने की योजना बना रहे थे। जब लक्ष्मणघाट सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किया गया, तो हमने शादी करने का फैसला किया।”
उन्होंने कहा, “मैंने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए पिछले पांच साल से कड़ी मेहनत की है और राजनीति में आगे बढ़ना चाहता हूं। इसके लिए मैंने सोचा कि अगर मेरे परिवार की कोई महिला उम्मीदवार नगर निगम का चुनाव लड़े तो बेहतर होगा और इससे बेहतर कौन होगा, मेरी पत्नी खुद?” उत्तर प्रदेश में इस महीने के अंत में नगर निकाय चुनाव होने हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 