TIL Desk/#Lucknow: जानकीपुरम में दो अवैध व्यवसायिक निर्माणों को एलडीए ने किया सील। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण / प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने जानकीपुरम क्षेत्र में दो अवैध व्यवसायिक निर्माणों को सील किया।
प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी श्रद्धा चौधरी ने बताया कि विमल सिंह व अन्य द्वारा जानकीपुरम विस्तार में भूखण्ड संख्या-8 / 277 पर लगभग 2152 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक उपयोग के लिए बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल तथा द्वितीय तल का निर्माण कराया जा रहा था।
इसके अतिरिक्त आसिद अली व अन्य द्वारा जानकीपुरम में 60 फिटा रोड पर वी-मार्ट के पास लगभग 2000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर बेसमेंट व भूतल आदि का निर्माण व्यवसायिक उपयोग के लिए कराया जा रहा था।
भू-उपयोग के विरूद्ध किये जा रहे उक्त दोनों अवैध निर्माणों के खिलाफ विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 