कानपुर डेस्क/ यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर में गंगा अविरल और निर्मल हो चुकी है। मेट्रो के सेकेंड और थर्ड फेज का कार्य भी जल्द पूर्ण होने वाला है। दो डिफेंस कॉरिडोर में से एक का केंद्र बिंदु कानपुर ही है। स्मार्ट सिटी मिशन से कानपुर अत्याधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनने की ओर अग्रसर है। कानपुर एयर कनेक्टिविटी से फिर जुड़ सके, इसके प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। जल्द ही मेट्रो सिटी कानपुर का अपना एयरपोर्ट भी होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कानपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कानपुर में 388 करोड़ रुपए की लागत वाली 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कानपुर स्मार्ट सिटी कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
सीएम योगी ने कहा कि कानपुर कभी उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता था। न केवल उत्तर प्रदेश के लिए बल्कि उत्तर भारत के नौजवानों और नागरिकों के रोजगार का भी यह एक माध्यम था, लेकिन 70 और 80 के दशक में कुछ लोगों की नजरें इस महानगर पर लगीं और यह अव्यवस्था, अराजकता, बंद होते उद्योगों का शिकार हो गया। महानगर को पुरातन पहचान दिलाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में अभियान को आगे बढ़ाया गया है, जिसमें सबसे पहले कानपुर महानगर की पहचान पूर्ण सलिला मोक्षदायिनी मां गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने कानपुर में गंगा सफाई को लेकर प्रदेश सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि तीन वर्ष पहले पीएम मोदी स्वयं कानपुर आए थे और सीसामऊ नाला जिसमें 14 करोड़ लीटर सीवर गंगा में उड़ेला जाता था, उसे पूर्ण रूप से बंद करके सीवर प्वॉइंट को सेल्फी प्वॉइंट में बदलकर हमने अपने नैतिक दायित्व का परिचय देकर फिर से मां गंगा की अविरलता और निर्मलता को आगे बढ़ाने का कार्य किया था। नमामि गंगे का सबसे क्रिटिकल प्वॉइंट कानपुर को समझा जाता था।
लोग कहते थे कि कानपुर प्रदूषण पैदा कर रहा है। कानपुर का सारा सीवर गंगा जी में जाता है। गंगा जी कहीं भी आचमन तो दूर स्नान करने लायक भी नहीं हैं। लेकिन कानपुर में किए गए प्रयोग का परिणाम है कि प्रयागराज में भी गंगा अविरल और निर्मल बनी हुई हैं। इसके दो उदाहरण स्पष्ट हैं। एक कानपुर के सीसामऊ नाले को पूरी तरह चॉक करते हुए हमने उसे सेल्फी प्वॉइंट में तब्दील किया है। दूसरा जाजमऊ के पास जहां एक भी जलीय जीव नहीं बचा था, आज गंगा में फिर से जलीय जीव दिखाई दे रहे हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 