नई दिल्ली डेस्क/ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 जुलाई को देशभर में आयोजित की गई थी। लगभग 18.72 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से कुल 9,93,069 छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
हरियाणा की तनिष्का समेत कुल 4 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा टॉप की है। वहीं टॉपर्स लिस्ट में दिल्ली के आशीष बत्रा दूसरे स्थान पर हैं। मूल रूप से हरियाणा स्थित नारनौल की तनिष्का ने न केवल नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है बल्कि इससे पहले वह जेईई मेन में 99.50 पर्सेट हासिल कर चुकी हैं। वह 12वीं कक्षा 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी हैं। 10वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। तनिष्का अब एम्स दिल्ली में कार्डियो, न्यूरो अथवा ऑन्कोलॉजी में आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट उत्तर कुंजी भी जारी कर चुका है। एनटीए के मुताबिक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट एमबीबीएस और बीडीएस कट-ऑफ 50 फीसदी है। वहीं आरक्षित श्रेणियों में, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए यह 40 फीसदी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 का स्कोर कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर जारी कर किए गए हैं। एनटीए ने रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सीधा लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
एनटीए के अनुसार नीट यूजी परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराने वाले छात्रों में से 95 फीसदी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट की मेडिकल प्रवेश परीक्षा भारत के साथ साथ विदेशों में भी आयोजित की गई थी। भारत में नीट के परीक्षा का आयोजन 497 शहरों में किया गया था। भारत के बाहर 14 विदेशी शहरों में भी नीट की यह परीक्षा आयोजित की गई थी। एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नीट की आधिकारिक आंसर की रिलीज की थी। आंसर की में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक का समय मिला था।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 