लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनाव और यूपी के रामपुर में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय को प्रधानमंत्री के विकास, सुरक्षा और सुशासन के प्रति जनता के स्नेह की अभिव्यक्ति कहा है। वहीं रामपुर विधानसभा उपचुनाव में पहली बार भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता-जनार्दन के प्रति आभार जताया है। गुरुवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी साझा की।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास, सुरक्षा एवं सुशासन के प्रति जनता-जनार्दन के अपार स्नेह की अभिव्यक्ति है। इस प्रचंड विजय के लिए प्रधानमंत्री जी तथा गुजरात भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व जनता-जनार्दन को हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह विजय प्रधानमंत्री मोदी के नीतियों की जीत है।”
वहीं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में विजयी सभी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने रामपुर की पहली जीत का खासतौर पर जिक्र किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है, इसके लिए श्री आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं जनता-जनार्दन के प्रति आभार। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि सभी विजयी प्रत्याशी प्रदेश हित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने को तत्पर होंगे।” उन्होंने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 