TIL Desk Lucknow/ लोकप्रिय फैमिली कैफे चेन – रोस्ट्री कॉफी हाउस ने सांस्कृतिक तौर पर समृद्ध विरासत शहर, नवाबों की नगरी लखनऊ में अपना चौथा कैफे खोलने की घोषणा की है। यह नया कैफे गोमती नगर रेलवे स्टेशन के नज़दीक खोला गया है जबकि इससे पहले, रोस्ट्री कॉफी हाउस भारतीय मूल की बेहतरीन कॉफी से हैदराबाद, कोलकाता और दिल्ली/एनसीआर में कॉफी कद्रदानों को लुभाता रहा है। भारत के बागानों में उगने वाली कॉफी से तैयार इस ब्रैंड का मकसद सिंगल एस्टेट स्पेश्यलिटी कॉफी की पेशकश कर‘क्रॉप-टू-कप’अनुभव प्रदान करना है।
रोस्ट्री कॉफी हाउस की सज्जा में मेहराबें, चैकर्ड फ्लोर्स, ओपन कोर्टयार्ड्स और हरियाली प्रमुख हैं। इन खूबियों को लखनऊ यूनिट में भी शामिल किया गया है। करीब 8000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में खुले इस कैफे में लार्जर दैन लाइफ का अहसास आपको वाकई खुशनुमा बनाएगा। इंटीरियर को कुदरती रूप से हवादार बनाया गया है ताकि कैफे हर सीज़न में आरामदायक रहे। स्टाफ को उम्दा और स्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिहाज़ से प्रशिक्षित किया गया है, साथ ही, बुजुर्गों और बच्चों के साथ आने वाले ग्राहकों की खास देखभाल के लिहाज़ से भी उन्हें तैयार किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह उन गिने-चुने कैफे में से है जिनमें एक फीडिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है।
निशांत सिन्हाँ द्वारा स्थापित रोस्ट्री कॉफी हाउस दरअसल, भारतीय कॉफी को विश्वमंच पर पहुंचाने की पहल है। इस कैफे चेन का सफर हैदराबाद में 2017 में खुले पहले आउटलेट के साथ शुरू हुआ, जल्द ही कोलकाता (2019) में दूसरा और दिल्ली (एनसीआर) (2021) में तीसरा आउटलेट खुला। यह रोस्ट्री कॉफी हाउस के लिए खास साल है जबकि जुलाई 2022 में इसके सफर के पांच साल पूरे हो रहे हैं। यानि, रोस्ट्री कॉफी हाउस के पास जश्न मनाने के एक नहीं बल्कि पांच शानदार कारण हैं और देश के पांच अनूठे क्षेत्रों की शानदार संस्कृति और अलग-अलग खूबियों की पृष्ठभूमि में यह जश्न जारी रहेगा।
इस जीरो-वेस्ट ब्रैंड में देश के अलग-अलग कॉफी एस्टेट्स जैसे मंदलखान एस्टेट, सलवारा एस्टेट, थोगारिहुंकल एस्टेट, मॉनसून मालाबार (बैस्ट-सैलिंग) से कॉफी आती है और यह फ्रैंच प्रेस, ऐरो-प्रेस, पोर-ओवर, साइफन तथा अन्य तकनीकों से तैयार की जाती है। इनकी कॉफी पेशकश में कई दिलचस्प मिश्रण जैसे कि मसालों, फलों के जूस, आइसक्रीम आदि से तैयार कॉफी कॉन्कॉक्शंस भी शामिल हैं। कैफे के मैन्यू में अमेरिकन, कॉन्टीनेंटल, इटालियन का जोरदार मिश्रण शामिल है और इसकी स्पेशल लिस्ट को कॉफी के वे कद्रदान पसंद करेंगे जो अपनी सेहत को लेकर सजग रहते हैं!
लखनऊ में रोस्ट्री कॉफी हाउस के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए निशांत ने कहा, ”हम लखनऊ में रोस्ट्री कॉफी हाउस के लॉन्च पर बेहद रोमांचित हैं। सच तो यह है कि हम यहां लोगों का स्वागत करने, उनसे मिलने-जुलने और सर्व करने के लिए उत्सुक हैं। लखनऊ शहर ने दुनिया को आवभगत और पाककला के नुस्खे सिखाए हैं। शहर सदियों से उम्दा खानपान और लज़्ज़तदार पेश के लिए जाना जाता है। संक्षेप में कहें तो हमें आपका प्यार चाहिए। हम चाहते हैं कि लखनऊ शहर में यह कैफे आप सभी का पसंदीदा अड्डा बनकर उभरे।”
यह भी पढ़ें: लखनऊ में इंटरनेशनल स्तर के सलून एकेडमी का शुभारंभ
ताजा खबरों के लिए tvindialive.in को फॉलो करें फेसबुक, और हमारे को सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 