पहले इंवेस्टर नहीं आना चाहते थे, आज अतीक अहमद जैसे माफिया : जेपीएस राठौर
लखनऊ में भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई) की ओर से उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन हुआ
क्यूसीआई अध्यक्ष जक्षय शाह बोले- जब यूपी आगे बढेगा, तभी देश आगे बढेगा
TIL Desk Lucknow/ गोमती नगर स्थित होटल हिल्टन गार्डेन इन में भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई) की ओर से गुरुवार को उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन सत्रों में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद क्यूसीआई के जनरल सेक्रेटरी डॉ. आरपी सिंह ने शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उप मुख्यमंत्री का सम्मान किया। साथ ही ब्रजेश पाठक ने क्यूसीआई के क्वालिटी एंथम को लांच किया।
कार्यक्रम में क्यूसीआई के अध्यक्ष जक्षय शाह ने कहा कि जब यूपी आगे बढेगा, तभी देश आगे बढेगा। हम सोने पर सुहागा करना चाहता है। यूपी को पूरी दुनिया में पहुंचाना चाहते है। देश के साथ जुडे हुए लोग क्यूसीआई में काम करते हैं। हम स्मार्ट सिटी के साथ क्वालिटी सिटी को जोड रहे हैं। जक्षय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी यूपी में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर भारत में बडी चर्चाएं होती रही हैं। भारत हर क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ प्रगति करे यह क्यूसीआई की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश में जब तक यह पूरा नहीं हो जाता है तब तक भारत के बारे में परिकल्पना हम नहीं कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में जो योजना सफल होती है वह पूरे देश में सफल होती है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पूरे हिंदुस्तान का पांचवा भाग है। हर कार्य में हमारे दक्षता और गुणवत्ता होनी चाहिए। तभी दुनिया के पैमाने पर प्रतिस्पर्धा में हम आगे आ पाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से हर क्षेत्र में परिवर्तन आया है। विज्ञान, कृषि, सडक परिवहन, सिविल एविएशन, रेलवे और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र सहित हर एक क्षेत्र में बडा परिवर्तन आया है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने नैरेटिव बदला है। अब उत्तर प्रदेश में रहना गौरव की बात है। आज कायाकल्प से बेसिक शिक्षा के स्कूलों को दुरूस्त किया। इसके लिए सरकारी धन का प्रयोग नहीं किया बल्कि उन लोगों से सम्पर्क किया जो उस स्कूल से पढकर दिल्ली, मुंबई चले गए। उन्होंने स्कूलों को सही कराया। कानून व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस नीति का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमने लॉ एंड ऑर्ड को बदल दिया है।
क्यूसीआई के जनरल सेक्रेटरी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि क्यूसीआई को सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। जिसे सरकारी व निजी क्षेत्रों की गुणवत्ता का आंकलन करना होता है। हम 184 अर्थव्यवस्थों में पांचवें स्थान पर हैं। जल्द ही पहले स्थान पर होंगे। उन्होंने एमएसएसई को ग्रोथ इंजन बताया और कहा कि इससे उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना साकार कर सकेगी।
उत्तर प्रदेश गुणवत्ता संकल्प कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर चुकी है। आज यहां वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की चर्चाएं हो रही हैं और हम बन सकते हैं। इससे पहले केवल उत्तर प्रदेश में मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए जाते थे। जेपीएस राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लग रहे उद्योग सिर्फ कानून व्यवस्था की वजह से लग रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कभी उद्योगपति नहीं आना चाहते थे आज अतीक अहमद जैसे माफिया नहीं आना चाहते हैं। यह बडा बदलाव है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी, प्रो. डीपी सिंह व डॉ. जीएन सिंह, अध्यक्ष क्यूसीआई जक्षय शाह और जनरल सेक्रेटरी डॉ. आरपी सिंह एवं एनबीक्यूपी के सीईओ डॉ. ए. राज सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 