वाशिंगटन डेस्क/ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सहयोगी ने कहा कि अमेजन के वर्षावन को आग से बचाने में सहयोग करने के लिए अमेरिका तैयार हैं बशर्ते इस कार्य में ब्राजील सरकार की भी शिरकत हो।
सोमवार को जी7- ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका ने दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन में लगी आग को रोकने के लिए दो करोड़ डॉलर की मदद ब्राजील को करने की पेशकश की थी। यह वर्षावन वैश्विक जलवायु को स्थिर रखने के लिए बेहद जरूरी है।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता गैरेट मारकिस ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका अमेजन की जंगल को आग से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में ब्राजील की सहायता करने के लिए तैयार है।’’
उनका कहना है कि ट्रंप प्रशासन एक ऐसी योजना पसंद करेगा जिसमें चर्चा में ब्राजील सरकार भी शामिल हो। उन्होंने कहा, ‘‘ हम जी7 की कोशिश से सहमत नहीं हैं क्योंकि इसमें जेयर बोल्सोनारो को शामिल नहीं किया गया। ब्राजील को उसके प्रयासों में मदद करना का सबसे सही रास्ता ब्राजील के सरकार के साथ सहयोग है।’’
गौरतलब है कि बोल्सोनारो का यूरोपीय नेताओं खास तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ अमेजन संकट के निपटने को लेकर काफी तीखी बयानबाजी हुई थी।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 