तेहरान डेस्क/ ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद किए गए हमले में माए गए ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के विशिष्ट कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां जारी एक बयान में खामेनी ने कहा कि “धरती के सबसे क्रूर लोगों ने’ ‘सम्मानीय’ कमांडर की हत्या की, जिन्होंने दुनिया की बुराइयों और डकैतों के खिलाफ साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी।”
उन्होंने कहा, “उनके निधन से उनका मिशन नहीं रुकेगा, लेकिन जिन अपराधियों ने गुरुवार रात जनरल सुलेमानी और अन्य शहीदों के खून से अपने हाथ रंगे हैं, उन्हें जरूर एक जबरदस्त बदले, अंजाम भुगतने की प्रतीक्षा करनी चाहिए।” खामेनी ने कहा कि जारी लड़ाई और अंतिम जीत की उपलब्धि हत्यारों और अपराधियों की जिंदगी को और दुश्वर बना देगी।
सुलेमानी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के अलावा, खामेनी ने तीन दिनों का शोक भी घोषित किया। आईआरजीसी ने कहा कि हशद शाबी या इराकी पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) के डिप्टी कमांडर अबू महदी अल-मुहांदिस भी सुलेमानी के साथ अमेरिकी हमले में मारे गए थे। बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर उनके वाहन को निशाना बनाया गया। ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने अमेरिकी हमले को ‘बेहद खतरनाक और एक मूर्खतापूर्ण’ करार दिया।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 