रियाद डेस्क/ सऊदी अरब में रविवार को दशकों पुराने ड्राइविंग पर प्रतिबंध हटाए जाने से महिलाओं को वाहन चलाने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह से ही महिलाएं देश भर की सड़कों पर वाहन चलाती देखी गईं, जबकि सऊदी यातायात पुलिस ने उन्हें गुलाब दिए। इस बदलाव की घोषणा पिछले साल सितंबर में हुई थी और सऊदी अरब ने इस माह की शुरुआत में महिलाओं के लिए पहली बार लाइंसेस जारी किया था।
सऊदी के सुल्तान सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद ने आधिकारिक तौर पर सितंबर 2017 में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद सऊदी अरब ने 4 जून को महिलाओं को पहला ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया। संचालन के सहायक गृह मंत्री सईद अल-कहतानी ने पुष्टि की कि प्रतिबंध हटाने के बाद यातायात में अपेक्षित परिवर्तनों से निपटने के लिए सुरक्षा जांच चौकियां स्थापित की जाएंगी।
पांच शहरों में महिलाओं के लिए ड्राइविंग स्कूल स्थापित किए गए हैं। विदेशी ड्राइविंग लाइसेंस वाली महिलाएं एक अलग प्रक्रिया के माध्यम से स्थानीय लाइसेंस के लिए आवेदन करने में सक्षम होंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब दुनिया में एकमात्र देश था जहां महिलाओं को वाहन चलाने की इजाजत नहीं थी और परिवारों को अपने महिला रिश्तेदारों के लिए एक निजी वाहन चालक रखने पड़ते थे।
इस कदम से बहुत सी महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की बाध्यता और छोटी दूरी के लिए एक पुरुष चालक को किराए पर रखने और बहुत सी महिलाओं को काम करने की स्वतंत्रता मिलेगी। सऊदी अरब द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था का कायापलट करने की महत्वाकांक्षी योजना में महिलाओं की भर्ती करना प्रमुख है। इसे विजन 2030 के नाम से जाना जाता है। इस सुधार एजेंडा का नेतृत्व क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कर रहे हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 