नई दिल्ली डेस्क/ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के हेडक्वार्टर का पता अब बदलने वाला है। 18 मार्च को नए बीजेपी हेडक्वार्टर के का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी के साथ 34 साल बाद बीजेपी मुख्यालय का पता 11 अशोक रोड से बदलकर 6ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग हो जाएगा। 8000 स्क्वायर मीटर के के प्लाट पर बनी बीजेपी हेडक्वार्टर की नई इमारत पारंररिक साज सज्जा के साथ हाईटेक भी है। बीजेपी के नए मुख्यालय में दो बिल्डिंगें बनी है। पहली बिल्डिंग तीन मंजिला और दूसरी सात मंजिला। इस नए मुख्यालय में 70 कमरे होंगे ।
तीन मंजिला भवन में पार्टी अध्यक्ष का कमरा, नेता लोकसभा और राज्यसभा का कमरा होगा। इसके साथ ही सभी महासचिवों के कमरे भी इसी तीन मंजिला विंग में हैं। इसके अलावा दो सभागार भी बनाए गए हैं। दोनों सभागारों में एक बैठक क्षमता 450 और दूसरे सभागार की बैथक क्षमता 150 लोगों की है। इसके अलावा नए मुख्यालय में आठ कॉन्फ्रेंस हाल है जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लैस होंगे। नए मुख्यालय को हाई टेक सुविधायों से लैस बनाया है। पूरा कैम्पस वाई फाई युक्त है। इस कैम्पस में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी है, जिसमें बीजेपी पदाधिकारी पढाई कर सकेंगे। मुख्यालय में सभी प्रदेश कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ा होगा और किसी भी वक्त किसी भी प्रदेश कार्यालय से सीधे बात की जा सकेगी।
बिल्डिंग का सिक्योरिटी सिस्टम भी हाई टेक है। उन्हीं वाहनों को कार्यालय के भीतर प्रवेश मिलेगा, जिन पर RF टैग लगा होगा. मुख्यालय के गेट ऑटोमैटिक रूप से खुलने-बंद होने वाले होंगे। सात मंज़िल वाली विंग में 10 हाई स्पीड लिफ्ट लगाईं जायेगी. ज़मीन के 30 फीसदी हिस्से पर ईमारत खड़ीं की है बाकि 70 फीसदी हिस्सा हरियाली और पार्किंग के लिए छोड़ा गया है। पार्किंग के लिए ज़मीन के नीचे दो मंजिला पार्किंग की सुविधा है, जिसमें एक बार में 200 कार तक पार्क की जा सकेगी। नई ईमारत को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि कमरों में भरपूर रौशनी रहे और कम से कम बिजली का इस्तेमाल करना पड़े। ईमारत में बायो टॉयलेट लगे हैं जिसमें गन्दगी को रीसायकल किया जा सकेगा।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 