नई दिल्ली डेस्क/ देश के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ देश का अबतक का सबसे बड़ा मानहानि का दावा किया है। अनिल अंबानी ने संजय सिंह पर 5,000 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। संजय सिंह द्वारा राफेल डील में अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस का नाम लिए जाने पर यह नोटिस जारी किया गया है। उधर, आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि वह अपनी बात पर कायम हैं और वे किसी बंदर घुड़की में नहीं आएंगे।
आम आदमी पार्टी के नेता पहले से ही वित्त मंत्री अरुण जेटली के 10 करोड़ के मानहानि केस से उबर नहीं पा रहे हैं कि संजय सिंह पर एक और मामले ने पार्टी की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। अनिल अंबानी के नोटिस के बारे में खुद संजय सिंह ने ट्वीट करके कहा है, ‘उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है। पहले घोटाला करेंगे और फिर उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर राफेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर अंबानी (अनिल) ने मेरे ऊपर देश का सबसे बड़ा 5,000 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। मैं अपनी बात पर कायम हूं| बंदर घुड़की नहीं चलेगी।’
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 59,000 करोड़ रुपये की डील हुई थी। उन्होंने कहा था कि सभी को पता है कि वर्ष 2012 में यूपीए सरकार 500 करोड़ रुपये प्रति जेट के हिसाब से राफेल विमान खरीदने का करार करने वाली थी। इसमें टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की बात भी शामिल थी। उस वक्त यह सुनिश्चित किया गया था कि सार्वजनिक क्षेत्र की हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ तकनीक साझा की जाएगी।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 