मुंबई डेस्क/ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य सिद्धेश काम्बले उर्फ महाकाल ने जांचकर्ताओं को बताया कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर का नाम उन लोगों की सूची में शामिल था, जिनसे गिरोह जबरन वसूली करना चाहता था। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन दावों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। काम्बले, संतोष जाधव का करीबी सहयोगी है, जो (जाधव) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में एक संदिग्ध शूटर है और हत्या की साजिश से बखूबी अवगत है।
काम्बले पुणे में पहले से दर्ज एक मामले में जिले की ग्रामीण पुलिस की हिरासत में है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के दलों ने मूसेवाला हत्या मामला तथा अभिनेता सलमान खान व उनके पिता सलीम खान को इस महीने की शुरूआत में मिले धमकी भरे पत्र के सिलसिले में उससे पूछताछ की है।
अधिकारी ने बताया कि जांच दलों के समक्ष दिए अपने बयानों में काम्बले ने मूसेवाला हत्या कांड की साजिश के बारे में कई सूचनाओं का खुलासा किया है और उसने जाधव व नागनाथ सूर्यवंशी को हत्या में संलिप्त बताया है। अधिकारी ने कहा कि उसने बिश्नोई गिरोह की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि गिरोह ने जौहर को धमकी देकर उनसे कथित तौर पर करीब पांच करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने की साजिश रची थी।
काम्बले के बयान के मुताबिक, कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भाई विक्रम बराड़ ने इस बारे में उससे इंस्टाग्राम और सिग्नल ऐप पर चर्चा की थी। अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त एक महिला और सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करने वाला एक चिकित्सक का नाम भी सूची में शामिल था। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी अब भी काम्बले के दावों का सत्यापन कर रहे हैं।
ताजा खबरों के लिए tvindialive.in को फॉलो करें फेसबुक, और हमारे को सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 