आजमगढ़ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी की (पिछली) सरकार ने ‘आतंक का गढ़’ बना दिया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार ने इसे विकास से जोड़ने का कार्य किया है। योगी ने सपा और बसपा पर आरोप लगाया कि ‘उत्तर प्रदेश के विकास में सपा और बसपा, राहु और केतु हैं, ये विकास के क्रूर ग्रह हैं, इनसे आप जितनी दूरी बनाएंगे, विकास उतना ही नजदीक आएगा। ‘
आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में चक्रपानपुर और बिलरियागंज में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा, “आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी की सरकार ने आतंक का गढ़ बना दिया था, बहुजन समाज पार्टी भी उससे कभी अपने आपको मुक्त नहीं कर पाई लेकिन आजमगढ़ को विकास के साथ जोड़ने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने किया है। “
भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि आजमगढ़ में जिन्हें आपने चुना था, वह विकास तो नहीं करा पाए, बल्कि उन्होंने आपके सामने पहचान का संकट जरूर खड़ा कर दिया और फिर आजमगढ़ को मझधार में छोड़कर गायब हो गए।
उन्होंने कहा, “हम मानते थे कि अखिलेश जी विधायक बन गए हैं, तब भी आजमगढ़ को नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि आजमगढ़ ने संकट के समय में उनका साथ दिया है। यद्यपि यहां के कार्यकर्ता संशय में थे कि वह धोखा जरूर देंगे। ” उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल में अखिलेश यादव सांसद रहते हुए भी यहां हाल चाल लेने नहीं आए लेकिन कोरोना काल में मैं यहां तीन बार आया था।
योगी ने सपा पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सपा ने पहले एक दलित नौजवान को टिकट देने का वादा किया और फिर सैफई परिवार में टिकट चला गया। उन्होंने कहा कि बहन जी (मायावती) ने जिन्हें अपना प्रत्याशी (शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली) बनाया है, सपा उन्हें भी धोखा दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ( शाह आलम) सपा में गए थे लेकिन सपा ने टिकट से वंचित कर बेरोजगार कर दिया था क्योंकि सपा की प्रवृत्ति ही धोखा देने की है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 