उत्तर प्रदेश डेस्क/ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नेपाल से लगे तराई और पूर्वी अंचल के 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिये आज दोपहर 2 बजे तक 45 प्रतिशत वोट पड़े | मतदान शाम पांच बजे तक होगा | निर्वाचन आयोग के अनुसार पांचवें चरण में बलरामपुर, गोण्डा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले की 51 विधानसभा सीटों के लिये दोपहर 2 बजे तक औसतन 45 फीसदी वोट पड़े | मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. शाम पांच बजे तक जो भी मतदाता मतदान केन्द्र में आमद दर्ज करा देंगे, उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा|
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है| खुशगवार मौसम होने के कारण सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं| पांचवें चरण में करीब 83 लाख 80 हजार महिलाओं समेत कुल एक करोड़ 81 लाख 71 हजार 826 मतदाता 12 हजार 555 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे|
इस चरण में 40 महिलाओं समेत कुल 607 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं| अमेठी में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं| सबसे कम छह उम्मीदवार सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीट पर हैं| अंबेडकरनगर के आलापुर में एसपी प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया के निधन के कारण चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख नौ मार्च निर्धारित की है|
इस चरण में 2351 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है| स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिये पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय बल तथा पुलिस बल तैनात किया गया है| मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 52 सामान्य पर्यवेक्षक, 13 व्यय पर्यवेक्षक तथा छह पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं |
साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में एसपी ने आलापुर जोड़कर कुल 52 सीटों में से 37 सीटें जीती थीं| बीजेपी और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली थीं जबकि बीएसपी को तीन और पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थीं| श्रावस्ती, बलरामपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में एसपी प्रत्याशियों ने हर सीट पर जीत दर्ज की थी| पांचवें चरण के चुनाव में अमेठी सीट से एसपी के टिकट पर सरकार के विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ-साथ कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह और बीजेपी प्रत्याशी गरिमा सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है|
इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री एस. पी. यादव (गैंसड़ी) विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह (तरबगंज) तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय (अयोध्या) और बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर (अकबरपुर) की सियासी हैसियत का अंदाजा भी इस चरण के चुनाव में लग जाएगा|

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 