महराजगंज डेस्क/ महराजगंज में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के तहत आयोजित जनसभा में अमित शाह ने कहा कि चार चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है| भाजपा की इस बार 2014 से भी बड़ी लहर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में है| अखिलेश जी तो चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं| अगर उन्हें लगता कि काम किया तो वो गठबंधन नहीं करते| यूपी में न किसान खुशहाल हैं, न युवा को रोजगार मिला, न महिला महफूज है तो काम क्या हुआ? अखिलेश जी का काम नहीं, कारनामे बोल रहे हैं | यूपी को अखिलेश राज ने अपराध में नंबर एक बना दिया|
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास के बारे में सपा-बसपा ने कभी नहीं सोचा| 15 साल से दोनों पार्टियों ने प्रदेश को सिर्फ लूटा है| मोदी जी पूर्वांचल से सांसद हैं और उन्होने विकास के लिए ढाई लाख करोड़ रुपए भेजा लेकिन वो आप तक नहीं पहुंच पाया| अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी ने 104 सैटेलाइट छोड़ने का काम किया और राहुल गांधी पंक्चर साइकिल को धक्का देने का काम कर रहे हैं|
उन्होंने कहा कि अखिलेश पांच साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं. वो पूछ रहे हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे, हम उन्हें कहते हैं, 11 मार्च को अच्छे दिन आएंगे| चुनाव परिणाम आते ही धर्म की सियासत खत्म हो जाएगी, परिवारवाद खत्म होगा| सबका साथ, सबका विकास सूत्र पर शासन शुरू होगा |उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का ऋण माफ होगा, ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा| गन्ना किसानों को 14 दिनों के अंदर भुगतान होगा | उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के अंदर चल रहे यांत्रिक कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे. किसानों के पशुधन को सुरक्षा मिलेगी| उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश में खून की नदियां बहाई हैं लेकिन भाजपा सरकार दूध-दही की नदियां बहाएगी| भाजपा सरकार में भूमाफियाओं को ठीक करने का काम किया जाएगा |आज जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां-वहां विकास की गाड़ी तेजी से चल रही है|

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 